Ashok Leyland ने अपनी नई रेंज की Boss LE और LX ट्रकों को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें i-जनरेशन6 बीएस6 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय बाजार में इनकी शुरुआती दिल्ली, मुंबई और चेन्नई एक्स-शोरूम कीमतें 18 लाख रुपये है। दोनों ही ट्रकें 11.1 टन और 14.05 टन GVW मार्केट को फोकस करेंगी। इन इंटरमीडिएट कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में ग्राहकों को कई विकल्प चुनने को मिलेंगे। इनमें 14 फीट से 24 फीट लोडिंग स्पेन और बॉडी टाइप ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को हाई साइड डेक, फिक्स्ड साइड डेक, ड्राप साइड डेक कैब चेसिस, कंटेनर और ट्रिपर चुनने को विकल्प मिलता है।