फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: धोनी के ताज में जड़ा एक और नगीना, बतौर विकेटकीपर हासिल किया खास मुकाम

Sun, 04 Oct 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी - फोटो : ANI
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को आईपीएल में एक और मुकाम हासिल किया। जी हां, रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 18वें मुकाबले में धोनी ने केएल राहुल का कैच लपका।
 
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में बतौर विकेटकीपर 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने केएल राहुल को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Social media
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों में 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि आईपीएल में बतौर विकेटकीपर धोनी से ज्यादा कैच सिर्फ दिनेश कार्तिक ने लिए हैं। कार्तिक के नाम आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 103 कैच दर्ज हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
हार की हैट्रिक से चिंचित सीएसके की टीम पंजाब के खिलाफ जरूर जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मुकाबले में चेन्नई को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में खबर लिखे जाने तक चेन्नई की टीम ने 14.4 ओवर्स में बिना विकेट गंवाए 142 रन बना चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें