फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR IPL 2022: सचिन तेंदुलकर की तरह महेंद्र सिंह धोनी को भी है टोटके पर भरोसा, हरभजन सिंह ने किया खुलासा

Sat, 26 Mar 2022 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया। जडेजा कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में टॉस हार गए।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : आईपीएल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में खिलाड़ियों को सिर्फ अपने बल्ले या गेंद पर भरोसा नहीं होता है बल्कि, वे कामयाब होने के लिए टोटके पर भी विश्वास करते हैं। सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता था कि वे बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर जाने से पहले वे हमेशा बायां पैड पहले पहनते थे। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है। उनके टोटके का खुलासा पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने किया है।
विज्ञापन


हरभजन ने चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल के उद्घाटन मैच के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि धोनी बल्लेबाजी के दौरान हर गेंद से पहले एक पैर आगे बढ़ाते हैं और पीछे करते हैं। ये उनका टोटका है।

धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया। जडेजा कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में टॉस हार गए। हालांकि, धोनी ने जब आईपीएल में पहली बार कप्तानी की थी तब वे टॉस जीते थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ बतौर कप्तान पहला मैच खेला था।
विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने 28 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें