पिछले मैच में एकतरफा जीत के बाच चेन्नई की टीम अपनी लय में लौट चुकी है। धोनी ने पीयूष चावला की जगह कर्ण शर्मा को मौका दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।
बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद केकेआर की टीम अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है। चौथे क्रम पर मौजूद केकेआर चार मैच में दो जीत, हो हार झेल चुकी है, यह उसका पांचवां मैच है। दिनेश कार्तिक ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।