फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR Dream 11: ऋतुराज या वेंकटेश को बना सकते हैं कप्तान, श्रेयस और जडेजा भी दिला सकते हैं अच्छे अंक

Sat, 26 Mar 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
 
विज्ञापन
कोलकाता बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं कोलकाता की टीम श्रेयस की कप्तानी में नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी। चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है, लेकिन नई नवेली कोलकाता अब चेन्नई के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड बेहतर करने की कोशिश करेगी। मेगा ऑक्शन के बाद दोनों टीमें बदली हैं और दोनों टीमों के कई विदेशी खिलाड़ी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में घरेली खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करना ही बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े मैदान की पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बल्लेबाजों को टीम में रखना ज्यादा अंक दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।

विकेटकीपर
चेन्नई के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर होगी, जबकि कोलकाला के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स होंगे। धोनी लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। वो काफी नीचे बल्लेबाजी करने भी आते हैं। ऐसे में बिलिंग्स को टीम में शामिल करना बेहतर फैसला हो सकता है। हालांकि, आप दोनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में रख सकते हैं।  
विज्ञापन


बल्लेबाज
आप अपनी टीम में तीन बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और इस बार भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनको टीम रखना बहुत जरूरी है। चेन्नई के दूसरे ओपनर डेवोन कॉन्वे भी बड़ी पारी खेल सकते हैं और उन्हें टीम में रखना फायदेमंद होगा। 

ऑलराउंडर्स
कोलकाता की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। वहीं, चेन्नई के कप्तान जडेजा भी अच्छी लय में हैं। ऐसे में आप अपनी टीम में तीन ऑलराउंडर रख सकते हैं। जडेजा के अलावा वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को टीम में रखना जरूरी होगा। आप सुनील नरेन को अपनी टीम में रख सकते हैं। हालांकि, मुंबई की पीच स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं करेगी। ऐसे में नरेन पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं होगा। 

गेंदबाज
वानखेड़े की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। पहली पारी में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। ऐसे में गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप अपनी टीम में टीम साउदी, तुषार देशपांडे जैसे गेंदबाजों को रख सकते हैं। चेन्नई के ब्रावो अंत के ओवरों में काफी विकेट चटकाते हैं और उन्हें भी टीम में रखा जा सकता है। 

कप्तान और उपकप्तान
इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाजों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को कप्तान या उपकप्तान बनाना फायदेमंद होगा। आप वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान और उपकप्तान बना सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपर किंग्स
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शिवम दुबे, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, तुषार देशपांडे।

कोलकाता नाइट राइडर्स
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मोहम्मद नबी, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव।
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर:
एमएस धोनी, सैम बिलिंग्स।
बल्लेबाज: डेवॉन कान्वे, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़।
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, आंद्रे रसेल।
गेंदबाज: ड्वेन ब्रावो, टिम साउदी, तुषार देशपांडे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें