बारिश के कारण नहीं हुआ मैच तो गुजरात बने विजेता
अगर बारिश या किसी कारण से एक भी गेंद फेंके बिना फाइनल मुकाबला आयोजित नहीं हो पाता है तो ऐसे में गुजरात टाइटंस विजेता बन जाएगा। आईपीएल नियम के अनुसार, बारिश के कारण अगर 20-20 ओवर का मैच नहीं होता है तो फिर इसे पांच-पांच ओवर का कराया जाएगा, लेकिन पांच-पांच ओवर का भी मैच नहीं हुआ तो एक-एक ओवर का आयोजित होगा। फिर एक-एक ओवर का भी मुकाबला नहीं हो पाता है तो ऐसे में अंक तालिका में जिस टीम के ज्यादा अंक होंगे वो विजेता बन जाएगा। ऐसे में गुजरात 20 अंकों के साथ शीर्ष पर था, जबकि चेन्नई 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।
हार्दिक और धोनी ट्रॉफी के साथ
- फोटो : IPL/BCCI
आइए अब जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच फाइनल मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच 28 मई यानी रविवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच तय समय पर नहीं हो सका। अब रिजर्व डे (29 मई, रविवार) को यह मैच होगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच भी स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसांदा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रिटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।