फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs DC Playing-11: चेन्नई की नजरें प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने पर, दिल्ली के लिए भी करो या मरो वाला मैच

Wed, 10 May 2023 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

CSK vs DC Playing 11 Prediction Today Match : सीएसके का मजबूत पक्ष उसकी ओपनिंग जोड़ी, 457 रन बनाने वाले डेवन कॉनवे और 292 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ हैं। इन दोनों ने अब तक सीएसके को ज्यादातर मैचों में शानदार शुरुआत दी है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स जब बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान चेपक पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश जीत के साथ प्लेऑफ के नजदीक पहुंचने की होगी। वहीं, आरबीसी के खिलाफ पिछले मैच में संतोषजनक जीत हासिल करने के बाद दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत के लिए जोर लगाएगी।
विज्ञापन

 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
कॉनवे-ऋतुराज की ओपनिंग जोड़ी CSK के लिए मजबूत पक्ष
सीएसके का मजबूत पक्ष उसकी ओपनिंग जोड़ी, 457 रन बनाने वाले डेवन कॉनवे और 292 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ हैं। इन दोनों ने अब तक सीएसके को ज्यादातर मैचों में शानदार शुरुआत दी है। उनके बाद मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे की जोड़ी ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। रहाणे ने इस सीजन में अब तक 245 और दुबे ने 290 रन बनाए हैं। सीएसके की सफलता में इन चार बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा है।

सीएसके के लोअर मिडिल ऑर्डर ने किया है निराश
सीएसके की चिंता का विषय उसका लोअर मिडिल ऑर्डर है। खासतौर पर अनुभवी अंबाती रायुडू, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोइन अली अपने बल्लेबाजी से न्याय नहीं कर पाए हैं। रायुडू ने 11 मैचों में 95 और जडेजा ने इतने ही मैचों में 92 रन बनाए हैं। यही कारण है कि ऊपरी क्रम से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा कई बार सीएसके नहीं उठा पाया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी भूमिका अंतिम ओवरों में आक्रामक स्ट्रोक खेलने भर की रह गई है। हालांकि, उन्होंने इस भूमिका से भी न्याय किया है।

चेन्नई के स्पिन विभाग ने भी दिखाया है दम
सीएसके के लिए गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने 19 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन 10.33 की इकॉनमी के साथ वह महंगे भी साबित हुए हैं। मथीशा पथिराना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई को जीत दिलाई। वह अपनी भूमिका को सही तरह से निभा रहे हैं। इसी तरह जडेजा, महीश तीक्षणा और मोइन स्पिन विभाग में अपनी भूमिका पर खरे उतर रहे हैं।

सॉल्ट की बल्लेबाजी ने जगाई हैं दिल्ली की उम्मीदें
दिल्ली के लिए खुशखबरी विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट का पिछले मैच में चलना है। यह सॉल्ट ही थे जिनकी बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली को पिछले मैच में आरसीबी पर जीत मिली थी। हालांकि, कप्तान डेविड वॉर्नर शुरुआती मैचों में तो चले, लेकिन पिछले चार मैचों से उनका बल्ला खामोश है।



दिल्ली का ऊपरी क्रम उसकी चिंता का सबब रहा है। हालांकि, इशांत शर्मा की गेंदबाजी ने दिल्ली को राहत दी है। एनरिक नॉर्त्जे बेहद घातक तो नहीं रहे हैं, लेकिन शुरुआत में उन पर रन बनाना आसान नहीं रहा है। चेपक में दिल्ली को कुलदीप यादव और अक्षर पटेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे (इम्पैक्ट सब: अंबाती रायुडू)।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद (इम्पैक्ट सब: ललित यादव)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें