फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है विश्व कप का पहला मैच, 15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला!

Wed, 10 May 2023 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC ODI World Cup 2023 Opening First Match : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा फाइनल मैच का भी आयोजन इसी मैदान पर होगा। भारत की बात करें तो उसका पहला मैच चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है।
विज्ञापन
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप के लिए शेड्यूल की घोषणा जल्द होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के मौजूदा सीजन के समाप्त होने के तुरंत बाद कार्यक्रम जारी कर देगा। टूर्नामेंट का आयोजन पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है। दोनों टीमें पिछली बार 2019 में लॉर्ड्स के मैदान फाइनल खेली थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा फाइनल मैच का भी आयोजन इसी मैदान पर होगा। भारत की बात करें तो उसका पहला मैच चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला 15 अक्तूबर (रविवार) को हो सकता है।
Trending Videos

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
शेड्यूल को लेकर पाकिस्तान ने जताई चिंताएं
रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत का दौरा करने के लिए सहमत हो गया है। हालांकि, शेड्यूल को लेकर उसकी कुछ चिंताएं हैं। पीसीबी ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर आपत्ति जताई है। पीसीबी प्रमुख नजम सेठी अपने मैचों के स्थानों में कुछ बदलाव करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, यह पता चला है कि पीसीबी अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए सहमत हो गया है, अगर उसकी टीम खिताबी मुकाबले में पहुंचती है।

दक्षिण भारत में होंगे पाकिस्तान के ज्यादा मैच
अब तक तैयार किए गए संभावित शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में खेलेगा। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को दक्षिण भारत में खेलने के ज्यादा मौके दे रहा है। कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, धर्मशाला, गुवाहाटी, राजकोट, रायपुर और मुंबई के स्टेडियम को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। मोहाली और नागपुर को सूची में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : ICC/Twitter
10 टीमों के बीच 48 मैच होंगे
मुंबई के वानखेड़े को सेमीफाइनल मिलने की संभावना है। सभी टीमें नौ-नौ लीग मैच खेलेंगी। इससे ज्यादातर मैदानों को भारत का कम से कम एक मैच मिलेगा। विश्व कप में कुल मिलाकर 10 टीमों के बीच 48 मैच होंगे। मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है।

अंतिम दो स्थान के लिए जिम्बाब्वे में जून-जुलाई में एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें दो पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान जिम्बाब्वे को हिस्सा लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें