फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सचिन तेंदुलकर की तरह खेलना चाहते थे धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने इस कारण बदला था यह फैसला

Thu, 13 Oct 2022 11:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। वह अगले सीजन में संभवत: आखिरी बार मैदान पर पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया है कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेट खेलना चाहते थे। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। वह अगले सीजन में संभवत: आखिरी बार मैदान पर पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा जारी वीडियो में तेंदुलकर के बारे में बात की।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार (13 अक्तूबर) ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें धोनी ने स्वीकार किया कि क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर उनके आदर्श थे और वह बड़े होकर मास्टर ब्लास्टर की तरह खेलना चाहते थे। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने वीडियो में कहा कि उन्होंने सचिन की तरह खेलने की कोशिश की, लेकिन बाद में महसूस किया कि उनके खेलने का अंदाज अलग है और वह उनकी तरह नहीं खेल सकते।

धोनी ने एक कार्यक्रम में बच्चों के सवाल पर कहा, "जब मैं आपकी उम्र में था तब मैं उन्हें (सचिन) को खेलते देखता था। हमेशा सोचता था कि मैं उनकी तरह खेलूंगा, लेकिन नहीं कर सका। मैं दिल से हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था। जब मैं बड़ा हो रहा था तब वो मेरे आदर्श थे।" धोनी पेशेवर क्रिकेट में पिछली बार आईपीएल 2022 के दौरान दिखे थे। वह इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि अगले साल आईपीएल में खेलेंगे।



ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ

धोनी ने आईपीएल के 15वें सीजन में 14 मैच खेले थे। इस दौरान छह मैचों में नाबाद रहे थे। उन्होंने 33.14 की औसत से 232 रन बनाए थे। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया था। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंडिया लीजेंड्स को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब दिलाया है। मास्टर ब्लास्टर ने छह मैचों में 21.25 के औसत से 85 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने 2007 तक पांच वर्ल्ड कप खेले थे, लेकिन एक बार भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 2011 में वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार वर्ल्ड कप खेले और जीत गए। यह उनके करियर का अंतिम वर्ल्ड कप था। उनके ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें