फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: धोनी को लग रहे झटके पर झटके, जाधव के बाद अब ये मैच विनर मुकाबलों से बाहर

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स वैसे तो अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार लय में नजर आ रही है। मगर यह भी सच है कि रोजाना 'धोनी सेना' के लिए एक बुरी खबर आ ही जाती है। पहले केदार जाधव का टूर्नामेंट से बाहर होना फिर चेन्नई से सारे मैच पुणे शिफ्ट हो जाना और अब ये खबर...
विज्ञापन

2 of 6
अब खबर है कि टीम के मजबूत साथी सुरेश रैना घायल हैं तथा अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी पिंडली में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, रैना को रिकवर होने में दस दिन का वक्त लग सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी जो केकेआर के खिलाफ मैच में और गहरा गई।
विज्ञापन

3 of 6
टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी रैना अब पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच नहीं खेल पाएंगे। दोनों ही मैचों में बिना कोई खास प्रदर्शन किए इस तरह बाहर हो जाना उनके फैंस को अच्छा नहीं लगेगा।

4 of 6
- फोटो : SELF
इससे पहले केदार जाधव भी जोटिल होकर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। चोटिल मुरली विजय अबतक नहीं उबरे हैं तो द. अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी फिंगर इंजरी और साइड स्ट्रेन से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इसके पहले बुधवार को कावेरी जल विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने चेन्नई के सभी मैचों को स्थानांतरित करने करने का फैसला ले लिया है। भारी विरोध को देखते हुए अब पुणे चेन्नई सुपरकिंग्स का नया होमग्राउंड होगा। चेन्नई के सभी मैचों की मेजबानी अब पुणे ही करेगा। ये फैसला चेन्नई के फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
याद हो कि बीते मंगलवार को सीएसके ने केकेआर पर 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। यह इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार दूसरी जीत थी। इसके पहले आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला भी चेन्नई के शेरों ने मुंबई इंडियंस से रोमांचक अंदाज में जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें