शाहरुख ने अपनी फिल्म रा-वन के गाने 'छम्मक छल्लो' की धुन पर इन सबको नचाया। इस वीडियो को रसेल ने अपने ऑफिशियल इंंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए रसेल ने लिखा, 'बॉस के साथ फन टाइम'। रसेल, नरेन के अलावा वीडियो में शुभमन गिल को भी साफ-साफ देखा जा सकता है।