फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: ब्रेविस को लेकर अश्विन के बयान पर सीएसके ने दिया स्पष्टीकरण, फ्रेंचाइजी बोली- नियम के अनुसार हुआ अनुबंध

Sat, 16 Aug 2025 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ब्रेविस के अनुबंध पर संकेत दिया था कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ब्रेविस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार थी जिसके बाद विवाद छिड़ गया।
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर दिए बयान के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने स्पष्टीकरण दिया है। सीएसके ने कहा कि ब्रेविस का अनुबंध नियम के अनुसार ही हुआ था। हाल ही में अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ब्रेविस के अनुबंध पर संकेत दिया था कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ब्रेविस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार थी जिसके बाद विवाद छिड़ गया।
विज्ञापन

गुरजपनीत की जगह शामिल हुए थे ब्रेविस 
सीएसके ने आईपीएल 2025 के बीच सत्र के दौरान तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर ब्रेविस को टीम में शामिल किया। सीएसके ने 2.2 करोड़ रुपये में ब्रेविस के साथ करार किया था। अश्विन ने दावा किया था कि इस युवा खिलाड़ी को उनकी मांग पर बड़ी धनराशि दी गई थी। हालांकि, सीएसके ने इस दावे को खारिज किया है और कहा है कि ब्रेविस के साथ करार आईपीएल के नियमनुसार ही किया गया था। 

सीएसके ने एक बयान में कहा, चेन्नई सुपर किंग्स स्पष्ट करती है कि आईपीएल 2025 के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस को एक स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित करने की प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजी द्वारा की गई कार्रवाई आईपीएल के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार थी। अप्रैल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस को चोटिल गुरजपनीत सिंह के स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में 2.2 करोड़ रुपये की लीग फीस पर अनुबंधित किया गया था। गुरजपनीत सिंह को सऊदी अरब में आयोजित आईपीएल 2025 खिलाड़ी नीलामी में 2.2 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। 
विज्ञापन

क्या कहता है नियम?
आईपीएल के मौजूदा नियमों के अनुसार किसी स्थानापन्न खिलाड़ी की अनुबंध राशि उस खिलाड़ी की कीमत से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसकी जगह वह लेगा। ब्रेविस नीलामी में बिक नहीं सके थे और उन्हें सीएसके ने 18 अप्रैल को अनुबंधित करने के लिए उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये के ऊपर 2.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया। तमिलनाडु के 26 साल के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को पिछले सत्र में चोट लगने से पहले कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें