चेन्नई की टीम कुल 14 सीजन खेली है और 12 बार प्लेऑफ में पहुंची है। इनमें से चार मौकों पर यह टीम खिताब जीतने में भी सफल रही है। पहले क्वालिफायर में यह टीम सिर्फ दो बार हारी है।
आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। चेन्नई की टीम 14 सीजन में 12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं, गुजरात की टीम लगातार दूसरे सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। चेन्नई ने सबसे ज्यादा 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि 10वीं बार प्लेऑफ में खेल रही मुंबई इंडियंस इस मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई ने कुल 16 सीजन खेले हैं। वहीं, गुजरात की टीम आईपीएल के साथ जुड़ने के बाद पहले ही सीजन में चैंपियन बनी और लगातार दूसरे सीजन में खिताब जीतने की दावेदार है।
विज्ञापन
चेन्नई सबसे ज्यादा नौ बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम है। यह टीम 2020 और 2022 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। 2020 में यह टीम सातवें और 2022 में नौवें स्थान पर रही। ये दोनों संस्करण तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए गए थे। आईपीएल 2022 संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था और आईपीएल 2022 लीग चरण के मैच महाराष्ट्र के चार मैदानों में आयोजित किए गए थे।
एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने आईपीएल के इतिहास में खेले गए 223 मैचों में से 129 जीते हैं, जिसमें 1.417 का जीत-हार का अनुपात है। इस मामले में सिर्फ गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स ही चेन्नई से आगे हैं। हालांकि, ये दोनों टीमें सिर्फ दूसरा सीजन खेल रही हैं। 2011 में आईपीएल प्लेऑफ की शुरुआत हुई और चेन्नई ने 19 में से 12 मैच जीते हैं। इस टीम ने छह बार पहला क्वालिफायर खेला है और चार बार जीत हासिल की है। हालांकि, अपने घरेलू मैदान में प्लेऑफ के चार मुकाबलों में चेन्नई दो ही मैच जीत पाई है।
विज्ञापन
आईपीएल प्लेऑफ में चेन्नई का प्रदर्शन
2011
क्वालिफायर 1: सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराया, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
फाइनल: सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराया, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2012
एलिमिनेटर: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 38 रनों से हराया, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
क्वालिफायर 2: सीएसके ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 86 रनों से हराया, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
फाइनल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
2013
क्वालिफायर 1: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 48 रनों से हराया, फिरोज शाह कोटला, दिल्ली
फाइनल: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 23 रनों से हराया, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2014
एलिमिनेटर: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
क्वालिफायर 2: किंग्स इलेवन पंजाब ने सीएसके को 24 रनों से हराया, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2015
क्वालिफायर 1: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 25 रनों से हराया, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
क्वालिफायर 2: सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तीन विकेट से हराया, जेएससीए स्टेडियम, रांची
फाइनल: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 41 रन से हराया, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
2018
क्वालिफायर 1: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हराया, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
फाइनल: सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
2019
क्वालिफायर 1: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को छह विकेट से हराया, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
क्वालिफायर 2: सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
फाइनल: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को एक रन से हराया - राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
2021
क्वालिफायर 1: सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
फाइनल: सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई