फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 'लोग मुझे भी प्रीति जिंटा से ट्रेड कर रहे', सैमसन के CSK में आने के सवालों पर CEO विश्वनाथन का जवाब

Sun, 09 Nov 2025 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धोनी के फिर खेलने की खबर से चेन्नई समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं सैमसन के संभावित ट्रेड ने उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिलहाल सैमसन को चेन्नई की तरफ से जारी मजेदार प्रतिक्रिया ने यह तो साफ कर दिया है कि असली कहानी अभी बाकी है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथन और प्रीति जिंटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के अगले सीजन से पहले सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में एक ही सवाल है, क्या राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में दिखाई देंगे? पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं कि सैमसन का ट्रेड लगभग तय हो गया है। इन अफवाहों ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य अधिकारी काशी विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा लगता तो नहीं, पर कुछ भी संभव है।' यानी न तो उन्होंने पूरी तरह इनकार किया और न ही संभावना से पर्दा उठाया। इससे फैंस के बीच रहस्य और गहरा गया है कि कहीं सैमसन सच में चेन्नई की ओर तो नहीं बढ़ रहे।

चेन्नई का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
इन चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने समर्थकों के लिए एक बेहद मनोरंजक वीडियो साझा किया। वीडियो में टीम के मुख्य अधिकारी कासी विश्वनाथन और टीम का शुभंकर 'लियो' नजर आ रहे हैं। वीडियो में विश्वनाथन मुस्कराते हुए कहते हैं, 'सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक, मैं खुद पंजाब टीम में जाने वाला हूं, प्रीति जिंटा की जगह और प्रीति सीएसके में आ रहीं!' यह वीडियो प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'वेटैयन' के गाने पर आधारित है और इसमें मलयालम भाषा की एक पंक्ति भी रखी गई है।

वीडियो के अंत में एक पंक्ति दिखाई देती है, 'ट्रेड की अफवाहें मानसिक शांति के लिए खतरनाक हो सकती हैं, जब तक आधिकारिक एलान न हो, तब तक धैर्य रखें।' इस मजेदार जवाब ने फैंस को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया।

धोनी फिर मैदान में उतरेंगे
इन्हीं अफवाहों के बीच चेन्नई समर्थकों के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर यह रही कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में भी खेलते नजर आएंगे। काशी विश्वनाथन ने साफ कहा, 'संभावना बहुत ज्यादा है कि धोनी अगला सत्र भी खेलेंगे। हमें पूरा यकीन है कि वह मैदान में उतरेंगे।'

धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के प्रतीक रहे हैं। पिछले सत्र में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा संभाली थी जब ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि, वह सत्र टीम के लिए निराशाजनक रहा और चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे रही। अब जब धोनी के फिर से खेलने की पुष्टि हुई है, तो समर्थकों का उत्साह एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

आईपीएल रिटेंशन की गहमागहमी
15 नवंबर को खिलाड़ियों को बनाए रखने की अंतिम तिथि है, और इसी कारण सभी टीमों के शिविरों में हलचल तेज हो गई है। हर फ्रेंचाइजी अपने अंतिम संयोजन पर काम कर रही है। चेन्नई, राजस्थान और अन्य टीमों की रणनीति पर सबकी नजर है। अगर सैमसन को लेकर कोई बड़ा कदम उठता है, तो वह पूरे टूर्नामेंट की दिशा बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें