फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चावला पर CSK ने लगाई 6.75 करोड़ की बोली, कोच फ्लेमिंग बोले- धोनी के साथ उनके अच्छे संबंध

Thu, 19 Dec 2019 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
piyush chawala
विश्व कप 2011 हो या फिर 2007 का टी-20 विश्व कप पीयूष चावला पर महेंद्र सिंह धोनी ने एक नहीं कई मौकों पर भरोसा जताया है। धोनी का चावला पर यह भरोसा टूटा नहीं है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीयूष चावला - फोटो : demo pic
31वें जन्मदिन से पांच दिन पहले इस लेग स्पिनर को धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से 6.75 करोड़ रुपये का ऐसा तोहफा मिला है जो उन्हें आईपीएल के पूरे करियर में नहीं मिला था। बावजूद इसके वह हैरान नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीयूष चावला
अलीगढ़ में जन्मे चावला ने कहा कि उनके दिमाग में यह कभी नहीं रहा कि यह बोली कितनी ऊपर जाएगी, लेकिन खुशी है कि धोनी ने और सीएसके ने फिर उन पर भरोसा जताया है। वह इस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वह उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं। चावला को इससे पहले केकेआर ने 4.15 करोड़ में खरीदा था।

4 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी आईपीएल टीम ने पीयूष चावला को लेने के लिए इसलिए आखिर तक मोर्चा संभाले रखा, क्योंकि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बहुत अच्छे संबंध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चावला एक अच्छे स्पिनर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
उन्होंने आगे कहा कि यह सोचा समझा फैसला है, क्योंकि चेन्नई में चेपक का विकेट धीमा है। उन्होंने कहा, 'हमने उनके लिए मोर्चा संभाले रखा और निश्चित तौर पर कप्तान के उसके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वह साबित कर चुके हैं कि वह बेहतरीन लेग स्पिनर हैं।अपने घरेलू मैदान पर हम स्पिनरों के साथ जाना पसंद करते हैं। कई स्पिनर टीम में होना बुरी बात नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें