आईपीएल 2020 के लिए गरुवार को कोलकाता में नीलामी हुई। 338 खिलाड़ियों की लिस्ट में कई खिलाड़ी बड़ी रकम में बिके तो कई कम में और कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा। दिन की शुरुआत में सबसे पहले नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन का नाम आया। कभी कोलकाता का हिस्सा रहे तूफानी बल्लेबाज क्रिस लिन को मुंबई की टीम ने दो करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस में पहली ही बोली में खरीद लिया।
विज्ञापन
2 of 5
Chris Lynn
दिलचस्प बात यह कि कोलकाता के लिए कई तूफानी पारियां खेल चुके और टीम को कई मौकों पर जीत दिला चुके लिन में किसी दूसरे टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। नीलामी के बाद लिन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से मजेदार ट्वीट करते हुए खुशी जताई और मुंबई के लोगों के साथ टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी हैरानी वाली बात कही।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिस लिन
- फोटो : ipl
लिन ने कहा, 'मुंबई इंडियंस, एक अच्छा शहर, शानदार फ्रैंचाइज़ी, फ्लैट विकेट और अब बुमराह के खिलाफ नहीं खेलना पड़ेगा। IPL 2020 के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
4 of 5
क्रिस लीन
लिन साल 2014 से कोलकाता के साथ थे लेकिन इस साल उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। गुरुवार को नीलामी शुरू होते ही सबसे लिन की बोली लगी और उनमें सिर्फ मुंबई ने ही दिलचस्पी लगाई। लिन ने आईपीएल में अब तक 41 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 33 की औसत और 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 1280 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार अर्धशतक भी जड़े हैं।
लिन ने 2012 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेले थे। हालांकि उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। उसके बाद वे हैदराबाद की तरफ से भी खेले। 29 साल के लिन दुनियाभर की अलग-लग से खेलते हैं अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेले हैं जिसमें 19 की औसत से 291 रन बनाए हैं।