सीएसके ने लगाई हार की हैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 25 रनों से हराया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है और आईपीएल 2025 में उसका अजेय अभियान जारी है। दिल्ली का आईपीएल के 18वें सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है और 2009 के बाद यह पहली बार है जब उसने किसी सीजन के शुरुआती तीन मैच जीते हैं। दिल्ली ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी।
ये भी पढ़ें: PM Modi: श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा
गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, सिर्फ आज नहीं यह पिछले तीन मैचों से हो रहा है। इससे वास्तव में हमारे लिए चीजें मुश्किल हो जा रही है। हम तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश रहे हैं लेकिन चीजें सही नहीं हो पा रही हैं। हमने इस खामी को दूसरे मैच में परख लिया था लेकिन इससे पार नहीं पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित या अनिश्चित हैं कि पावरप्ले में कौन गेंदबाजी करने आएगा। हम पहले या दूसरे ओवर में विकेट गंवा रहे हैं। हम पावरप्ले में चीजों को लेकर बहुत चिंतित हैं।
ये भी पढ़ें: SRH vs GT Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, गुजरात भी दिखाएगी दम; जानें संभावित प्लेइंग-11