फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना और दिल्ली कैपिटल्स के ये खिलाड़ी पहुंचे मुंबई

Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में खिलाड़ी मुंबई पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में आज चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भी मुंबई पहुंचे। सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। जिसमें वह एयर पोर्ट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सुरेश को नियमों के मुताबिक हफ्ते भर क्वारंटीन रहना होगा। आईपीएल 2020 में सुरेश रैना व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं खेले थे। लेकिन इस बार वह टीम को खिताब जिताने की पुरजोर कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


सुरेश रैना आईपीएल के अहम खिलाड़ी हैं। उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर हैँ। एक समय इंडियन प्रीमियर लीग में में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। सुरेश रैना ने आईपीएल में 193 मैचों की 189 पारियों में 5368 रन बना चुके हैं।  रैना के नाम आईपीएल में 1 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। 

साल 2020 में सयुंक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल में सुरेश रैना सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं रहे। इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। लेकिन इस बार सुरेश रैना अपनी मौजूदगी में टीम को चैंपियन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


सुरेश रैना के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के उमेश यादव, अमित मिश्रा और इशांत शर्मा भी मुंबई पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों को निर्धारित एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होगा। साल 2020 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची थी। 

इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले अजिंक्य रहाणे भी इन दिनों मुंबई में निर्धारित क्वारंटीन का समय बिता रहै हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार कुछ मैच अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बगैर खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौराम श्रेयस का कंधा खिसक गया था। उन्हें फिट होने काफी दिन लगेंगे। ऐसा में अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर सकते हैं. रहाणे के पास आईपीएल में कप्तानी करने का लंबा तजुर्बा है। 

आईपीएल 2021 की  शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बीच खेला जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें