आईपीएल की सफलता के बाद दुनिया भर में टी20 लीग शुरू हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और यूएई ने हाल ही में नए टी20 लीग का एलान किया है। दोनों लीगों में आईपीएल के मालिकों ने टीमों को खरीदने में हिस्सा लिया। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली टी20 लीग में छह आईपीएल फ्रेंचाजियों ने टीमें खरीदी हैं। इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है।
आईपीएल टीमों के मालिकों ने भी काफी रुचि के बाद माना जा रहा है कि यह लीग मिनी आईपीएल है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के बिना आईपीएल जैसी लीग की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन टीम के मालिक वही होंगे, जो आईपीएल में होते हैं। साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे। फ्रेंचाइजियों ने धीरी-धीरे अपने साथ खिलाड़ियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीएसए टी20 लीग में आईपीएल की किस टीम को कौन सा शहर मिला
मुंबई इंडियंस- केप टाउन
चेन्नई सुपर किंग्स- जोहान्सबर्ग
दिल्ली कैपिटल्स- सेंचुरियन
लखनऊ सुपर जायंट्स- डरबन
सनराइजर्स हैदराबाद- पोर्ट एलिजाबेथ
राजस्थान रॉयल्स- पार्ल
किस टीम ने अब तक किन खिलाड़ियों को खरीदा
पार्ल रॉयल्स: जोस बटलर, ओबेड मैकॉय, डेविड मिलर, कोर्बिन बोश्च (अनकैप्ड)।
आरपीएसजी डरबन: क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर, कायेल मेयर्स, रीस टोप्ले, प्रेनालेन सुब्रायेन।
एमआई केपटाउन: राशिद खान, डेवाल्ड ब्रेविस, कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।
डुप्लेसिस को चेन्नई ने चुना
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल दिग्गज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मार्की खिलाड़ी के तौर फाफ डुप्लेसिस को टीम में शामिल किया है। उनके साथ मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस और क्रिस मॉरिस के भी चुने जाने की खबर है। डुप्लेसिस 2011 से 2021 तक चेन्नई की टीम में थे। 2016 और 2017 में टीम आईपीएल में नहीं थी। वह फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं।