स्मिथ ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी अपनी सोच जाहिर की। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के निदेशक और पूर्व कप्तान ने इस साल होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर नाउम्मीदी जताई, उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति और कोरोना की वजह से क्रिकेट पर लगे ब्रेक को देखकर मुझे लगता है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का विश्व कप इस साल टल जाएगा और अगले साल की शुरुआत में होगा।
स्मिथ ने कहा, चाहे जैसे भी परिस्थिति हो, वे और उनकी टीम तैयार है और हालात के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेंगे।