बल्लेबाजी करते हुए सिर पर गेंद लगने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज की मौत हो गई थी। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन गेंद उनके सिर के निचले हिस्से पर जाकर लगी। इस घटना के बाद स्थिति यह हो गई है कि खेल के दौरान एक छोटा सा हादसा भी खिलाड़ियों को डरा देता है।
रणजी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने सभी की सांसे थाम दी। दरअसल, मंगलवार को कानुपर में मुम्बई और उत्तरप्रदेश दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। यूपी के तन्मय श्रीवास्तव पिच के पास हेलमेट पहने फिल्डिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक तेज शॉट उनके हेलमेट को छूकर निकल गई। शॉट इतनी तेज थी तन्मय जमीन पर आकर गिर गए।
तन्मय के जमीन पर गिरते ही पूरे मैदान में हड़कंप मच गया। तन्मय बुधवार को अपनी टीम की ओर से पारी का आगाज करने भी नहीं उतरे।
उत्तरप्रदेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता एए खा तालिब का कहना है कि तन्मय के सिर पर गेंद जरूर लगी लेकिन चोट ज्यादा गम्भीर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर शेन वॉटसन के साथ एक अभ्यास मैच के दौरान भी यही हादसा हुआ था। एक बाउंसर उनके सिर पर लग गई थी। जिसके बाद वे काफी देर तक दर्द से परेशान रहे।