फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: अभिनेत्री सारिका से इश्क लड़ा रहे थे कपिल देव, जो बाद में बनीं कमल हसन की पत्नी

Sun, 14 Feb 2021 01:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कपिल देव और सारिका - फोटो : Amar Ujala
दिग्गज कपिल देव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की, उन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए। कपिल अपनी कप्तानी में भारत को पहला एकदिवसीय विश्व कप दिलाने वाले क्रिकेटर हैं और दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार हैं। क्रिकेट के मैदान पर तो उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया लेकिन प्यार के क्षेत्र में उन्हें शुरुआत में सफल नहीं मिली।  
विज्ञापन

2 of 4
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
कपिल ने शुरुआती दिनों में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारिका से प्रेम किया। दोनों जब एक दूसरे से मिले तो उस वक्त कुंवारे थे। इन्हें मिलवाने में अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी का अहम भूमिका रही। दोनों के बीच में शुरू में हल्की बातचीत हुई, फिर मिलना-जुलना शुरू किया और देखते-देखते दोनों के बीच एक गहरी दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन

3 of 4
sarika
इसके कुछ समय बाद दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हो गई और नजदीकियां बढ़ने लगीं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कपिल और सारिका के बीच प्रेम इतना बढ़ा कि देव ने उन्हें पंजाब में अपने परिवार से भी मिलवाया और शादी की बात चली। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ही अलग हो गए और सारिका ने दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता कमल हसन से शादी कर ली। 
विज्ञापन

4 of 4
कपिल देव और रोमी भाटिया - फोटो : twitter
वहीं कपिल देव ने भी कुछ समय बाद अपनी दोस्त रोमी भाटिया के साथ सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कपिल ने रोमी से 1980 में शादी की और दोनों की एक बेटी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें