फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन, श्रेयस-सूर्यकुमार जैसे क्रिकेटर्स भी नहीं रहे पीछे; तस्वीरें

Sat, 09 Aug 2025 03:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत के सितारे भी पीछे नहीं हैं। आइये देखते हैं तस्वीरें..
विज्ञापन
श्रेयस और सूर्यकुमार अपनी बहनों के साथ - फोटो : Shreyas iyer-Suryakumar yadav (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत के सितारे भी पीछे नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और आकाश दीप जैसे भारतीय खिलाड़ी भी इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मना रहे हैं। 
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बना अजब संयोग
आज के दिन देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर न तो भद्रा का साया बना हुआ और ना ही पंचक। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। रक्षाबंधन पर यह ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है।

क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन...

सूर्यकुमार यादव और डीनल यादव





(फोटो क्रेडिट: सूर्यकुमार यादव (इंस्टाग्राम))

श्रेयस अय्यर और श्रेष्टा अय्यर


(फोटो क्रेडिट- श्रेयस अय्यर (इंस्टाग्राम))

दीपक चाहर और माल्ती-जया


(फोटो क्रेडिट: दीपक चाहर (इंस्टाग्राम))
विज्ञापन

आकाश दीप






(फोटो क्रेडिट- आकाश दीप (इंस्टाग्राम))
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें