फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सोबर्स के पिता बोले- दोषी हो तो फांसी पे लटका दें

Fri, 15 Dec 2017 04:36 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
सोबर्स जोबन - फोटो : indianexpress
विज्ञापन
क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, जूनियर लेवल पर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके सोबर्स जोबन पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा है। गौरतलब है कि ब्रिटिश समाचार पत्र 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक दो सट्टेबाजों ने पर्थ में चल रहे टेस्ट मैच में खेल के फिक्स किए गए हिस्सों को बेचने की पेशकश की थी, जिसके आधार पर बड़ी रकम जीतने के लिए सट्टा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सहित क्रिकेट बोर्डों के प्रमुखों ने एशेज में मैच फिक्सिंग को लेकर किये गए दावों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। लेकिन आईसीसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पर्थ में शुरू हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भ्रष्टाचार का फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है।

पढ़ेंः-अजिंक्य रहाणे के पिता गिरफ्तार, कार से महिला को कुचलने का आरोप

दरअसल, 'द सन' की रिपोर्ट उस स्टिंग ऑपरेशन पर आधारित है, जिसमें दो भारतीय दावा कर रहे हैं कि वे आईपीएल और बिग बैश ही नहीं, एशेज सीरीज को भी फिक्स कर सकते हैं। इनमें एक शख्स पूर्व क्रिकेटर सोबर्स जोबन है, जो जूनियर लेवल पर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुका है। 
विज्ञापन


उधर, बलजीत सिंह जोबन ने अपने बेटे पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस स्टिंग में उनके बेटे के हवाले से जितने बड़े दावे किए जा रहे हैं, वह सही नहीं है। उनका मानना है कि असल में सोबर्स उस लायक ही नहीं कि वह फिक्सिंग करे।

पढ़ें--एशियाई सरजमीं पर आज ही के दिन साल 1933 में खेला गया था पहला टेस्ट, बने थे ये रिकॉर्ड

बलजीत सिंह जोबन ने कहा, 'मेरा बेटा दिल्ली में मैच करवाता था। हो सकता है इस दौरान वह किसी से मिला हो, लेकिन यह मुझे कैसे पता चलेगा? अब जब आईसीसी मामले की जांच कर रहा है, तो इंतजार करें। यदि उसने कुछ गलत किया है, तो उसे फांसी पर लटका दें।' बता दें कि सोबर्स जोबन के पिता बलजीत सिंह जोबन दिल्ली में क्रिकेट कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें