फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काश ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में ज्यादा टेस्ट खेल पाता'

Wed, 20 Aug 2014 03:31 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में ज्यादा टेस्ट मैच न खेल पाने का बेहद अफसोस है।
विज्ञापन


हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय जयवर्धने ने कहा, "यह सच है कि घर से मुकाबले बाहर मेरी औसत कम है। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे इसका अहसास होता है।"

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर मुझे पसंद होता अगर मुझे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में ज्यादा मौके मिलते।"
विज्ञापन

हाल ही में क्रिकेट को कहा अलविदा

इस बीच जयवर्धने ने कहा की वह अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। इस महान बल्लेबाज ने कहा, "वास्तव में कुछ चीजें ऐसी हैं जिसमें मैंने कुछ अलग किया होता लेकिन मैंने हमेशा सही खेल भावना के साथ अपना 100 फीसदी दिया। मेरे विचार से मैं काफी भाग्यशाली हूं की श्रीलंका के लिए इतने लंबे समय तक खेल सका। देश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही और मैं हमेशा यादगार पलों की खुशियां मनाऊंगा।"

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24988 रन बनाने वाले जयवर्धने ने कहा कि उन्हें अब टेस्ट क्रिकेट की काफी कमी खलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें