फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना से बेखौफ यह धांसू बल्लेबाज थियेटर में देखने पहुंचा 'पद्मावत', फिर दिया रिव्यू

Sat, 03 Feb 2018 08:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : instagram
विज्ञापन

टीम इंडिया के क्रिकेटर के एल राहुल ने संजय लीला भंसाली की विवादों से घिरी फिल्म ‘पद्मावत’ को देखकर रिव्यू दिया है। पद्मावत फिल्म को देखने के बाद राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैंने पद्मावत फिल्म देखी है। फिल्म बेहद कमाल की है और सभी कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर की अदाकारी का जवाब नहीं। फिल्म में उनका काम तारीफ के काबिल है। यह फिल्म देखने के बाद मैं उनका बहुत बड़ा फैन हो गया।'

विज्ञापन


इस फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से देशभर में विवाद चल रहा है। राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को बड़े विरोध को सामना करना पड़ा है। करणी सेना ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह और दीपिका पादुकोण ने महारानी पद्मावती का रोल अदा किया है। वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने फिल्म से जुड़ी हर चीज की तारीफ की है।
विज्ञापन


बता दें कि रानी पद्मावती पर बनी यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें