फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Warner Dance: डेविड वॉर्नर ने बेटियों के साथ दिखाया पंजाबी अंदाज, वरुण के गाने पर किया मजेदार डांस

Thu, 14 Jul 2022 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेविड वॉर्नर को अक्सर भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना पंजाबी अंदाज दिखाया है और बेटियों के साथ वरुण धवन के गाने पर मजेदार डांस किया है। 
 
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भारत के सात खास रिश्ता है। आईपीएल के जरिए यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ है और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बनने के बाद भारतीय फिल्मों में वॉर्नर की रुचि काफी बढ़ चुकी है। हालांकि, अब वॉर्नर हैदराबाद की टीम से अलग हो चुके हैं, लेकिन भारतीय फिल्मों और गानों में उनकी रुचि बनी हुई है। वो अक्सर भारतीय फिल्मों के गाने पर वीडियो करते रहते हैं। अब डेविड वॉर्नर ने वरुण धवन की फिल्म के गाने पर डांस किया है। 
विज्ञापन


वॉर्नर ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें उनकी दोनों बेटियां भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में डेविड वॉर्नर का पंजाबी अंदाज दिखाई दे रहा है। वॉर्नर अपनी बेटियों के साथ वरुण धवन की फिल्म ‘जुग जुग जियो‘ के गाने ‘नच पंजाबन‘ पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया में फैंस को बेहद पंसद आ रहा है। 
 
विज्ञापन

वीडियो में डेविड वॉर्नर बीच में खड़े हुए हैं और उनकी दोनों बेटियां उनके दोनों तरफ खड़ी दिख रही हैं। पीछे टीवी है, जिसमें नच पंजाबन गाना बज रहा है। इसके साथ ही वॉर्नर दोनों बेटिंयों के साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘आह क्यूटीज।‘ एक अन्य ने कहा, ‘छोटी वाली को देखो।‘ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भारत की ओर से प्यार।‘ एक ने लिखा, ‘डेविड भाई किलिंग इट।

पहले भी शेयर कर चुके हैं वीडियो
डेविड वॉर्नर इससे पहले कई बार भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इससे पहले उन्होंने पुष्पा फिल्म के डायलॉग मैं झुकेगा नहीं पर वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, उनकी दोनों बेटियों ने अपनी मां के साथ सामी-सामी गाने पर भी डांस किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें