(यह आदमी महत्वपूर्ण पारियां खेलकर बार-बार अपने आपको साबित करता है। शतक जमाना वो भी पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ कभी भी आसान नहीं होता। इसके लिए बहुत धैर्य और दृढ़ता की जरूरत होती है। शानदार खिलाड़ी।)
(कोहली द्वारा बेहतरीन शतक। पहली पारी में ही ज्यादा स्कोर बना दिया, जितना 2014 की 10 पारियों में बनाए थे। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारियां की।)
(विराट कोहली की इस पारी ने मुझे फिल्म द लास्ट स्टैंड के श्वारजेंगर की याद दिला दी।)
(याद नहीं कि इस तरह 7-2 की फील्डिंग कभी देखी हो। विराट कोहली द्वारा लाजवाब पारी।)
(चैंपियन का शतक, सामने से टीम का नेतृत्व किया। बहुत जरूरी था। जोरदार शतक कोहली। इशांत शर्मा और उमेश यादव आपने भी अच्छा काम किया।)