भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल मैच में अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाने पर निराश तो हैं, लेकिन चिंतित बिल्कुल नहीं क्योंकि उनका मानना है कि वह बहुत सारी चीजें सही कर रहे हैं।
राहुल ने पांच मैचों में 26, नाबाद 11, 57, 30 और 48 का स्कोर बनाया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर वह जल्दी ही आउट हो गए।
कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने कहा कि मैं पहले 10 या 15 ओवरों में शुरुआती 25, 30 रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं जो सबसे कठिन होता है। जब तेज रन जुटाने का समय आता है तब आउट होना थोड़ा निराशाजनक है फिर भी मैं बैठकर आकलन करूंगा।