फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम 2022 में क्रिकेट शामिल नहीं होगा! 

Mon, 04 Sep 2017 04:08 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
कॉमनवेल्‍थ गेम 2022 में क्रिकेट के शामिल होने की संभावनाएं खतम होती जा रही है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कॉमनवेल्‍‌थ गेम में क्रिकेट के शामिल होने पर अभी तक क्रिकेट कौंसिल और आयोजन समिति में कोई विशेष सहमति नहीं बन पाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डरबन में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। लेकिन डरबन ने बाद में आयोजन से इनकार कर दिया। अब 2022 में यह खेल जुलाई और अगस्त माह के दौरान आयोजित किया जाएगा। इन दोनों माह के दौरान क्रिकेट मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल ने हा‌थ खड़े कर दिए हैं। कौंसिल का कहना है कि इस समय टी-20 लीग खेली जाएगी। इसके अलावा भारत का इंग्लैंड दौरा होगा। लिहाजा कॉमनवेल्‍थ गेम में क्रिकेट को शामिल करना संभव नहीं है।   
विज्ञापन


वारविकशायर के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने कहा कि ‌क्रिकेट कॉमनवेल्‍थ के शेड्यूल में नहीं है। गेम का आयोजन करने वाले चाहते हैं कि महिला क्रिकेट के साथ पुरूषों का भी क्रिकेट हो, लेकिन क्रिकेट कौंसिल ने पुरूषों की टीम के भाग लेने पर कोई स्‍पष्ट जवाब अभी तक नहीं दिया है।

उल्लेखनीय है कि मलेशिया में 1998 में हुए गेम में क्रिकेट श‌ामिल हुआ था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस गेम में भी क्रिकेट की टीम भेजना देशों के लिए अनिवार्य नहीं ‌था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 का कॉमनवेल्‍थ गेम का आयोजन लीवरपूल और बर्मिंघम में से किसी एक जगह होना है। बर्मिंघम को आयोजन का मौका मिल सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें