फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका ने नहीं की पुजारा की इज्जत, ऐसा फोटो लगाकर दिया धोखा

Thu, 25 Jan 2018 02:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में संयमभरी पारी खेलकर अर्धशतक जमाया। उन्होंने 173 गेंदों में 8 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। पुजारा की पारी काफी स्पेशल मानी गई क्योंकि उन्होंने वांडरर्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर तेज गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और फिर अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन


हालांकि, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने चेतेश्वर पुजारा की साहसिक पारी की इज्जत नहीं की। सीएसए ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक का उल्लेख जरूर किया, लेकिन फोटो रविचंद्रन अश्विन की लगाई। यह देख पुजारा समेत क्रिकेट फैंस भड़क गए और उन्होंने ट्वीट को सही करने का मशविरा भी दिया। मगर सीएसए टस से मस नहीं हुआ और अश्विन का फोटो बरकरार रखा।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को उनकी गलती के बारे में लगातार ट्वीट किए गए, लेकिन बोर्ड ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही अपनी गलती सुधारते हुए पुजारा की तस्वीर के साथ दोबारा ट्वीट किया। इसके बाद ये मसला को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन

 


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका  के इस पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए रविन्द्र जडेजा ने लिखा, 'ये पुजारा नहीं, अश्विन की तस्वीर है
 

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
एक यूजर ने लिखा, 'जब आप किसी को मेल भेजने की जल्दी में होते हैं, लेकिन गलत फाइल अटैच कर देते हैं'।
 


एक यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है! वह अश्विन है'।
 


एक ऑफिशियल क्रिकेट बोर्ड का सबसे खराब ट्वीट, आपके आखों को क्या हो गया..?
 
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा
एक यूजर ने लिखा, 'आप पुजारा और अश्विन में अंतर जानते? कम से कम इसे पोस्ट करने से पहले दो बार तो देख लेते'।
 

बता दें कि पुजारा ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया पहले ही 0-2 से सीरीज में पीछे चल रही है। तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 187 रनों पर ढेर हो गई। सबसे दिलचस्प बात है कि पुजारा को इस पारी में अपना खाता खोलने के लिए 54 गेंदों का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें