भारत का दक्षिण अफ्रीका का एक लंबा दौरा समाप्त हो चुका है। भारत के लिहाज से यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा जबकि मेजबान टीम के लिए कई मायनों में खास बन गया। भारतीय टीम ने यहां तीन टेस्ट और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जिसमें उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई।
भारत का दक्षिण अफ्रीका का एक लंबा दौरा समाप्त हो चुका है। भारत के लिहाज से यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा जबकि मेजबान टीम के लिए कई मायनों में खास बन गया। भारतीय टीम ने यहां तीन टेस्ट और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जिसमें उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई। एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-3 से करारी शिकस्त मिली।
विज्ञापन
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज की समाप्ति पर बीसीसीआई को धन्यवाद दिया है। सीएसए के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने बयान जारी कर कहा, "कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का जन्म उनके देश में हुआ। इसके बावजूद डर के माहौल में भी बीसीसीआई ने उनपर भरोसा बनाए रखा। यह काफी अहम बात है।"
ग्रीम स्मिथ ने भारतीय खिलाड़ियों और बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी असाधारण प्रतिबद्धता दूसरों के लिए मिसाल बन गई है। स्मिथ ने ट्वीट किया, ‘‘बीसीसीआई, जय शाह, सौरव गांगुली और भारतीय खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को धन्यवाद जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की क्षमता पर भरोसा किया। अनिश्चितता के इस दौर में आपकी प्रतिबद्धता ने एक मिसाल कायम की है जिसका दूसरे अनुसरण कर सकते हैं।’’
विज्ञापन
भारतीय टीम ने दौरे की शुरुआत जीत के साथ की थी और विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीता था। लेकिन इसके बाद उसने दो टेस्ट और तीन वनडे में हार का सामना करना पड़ा।