फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल, सभी का इस्तीफा, अंतरिम समिति का होगा गठन

Mon, 26 Oct 2020 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आखिरकार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के 10 सदस्यीय निदेशक मंडल ने इस्तीफा दे दिया, अब देश की ओलंपिक समिति के मुताबिक वित्तिय अनियमितता समेत कई परेशानियों से गुजर रहे संगठन की सफाई हो पाएगी। फिलहाल के लिए रिहान रिचर्ड्स क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की गतिविधियों का संचालन करेंगे।

विज्ञापन

 

दक्षिण अफ्रीका में दो नवंबर को घरेलू सत्र शुरू हो रहा है, जिससे पहले बोर्ड को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंड की पुरूष टीम को भी अगले महीने तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है।

 


पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ब्रेसफोर्ड विलियम्स सहित छह निदेशकों ने रविवार को एक बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया जबकि बाकी चार ने सोमवार को पद छोड़ दिया। सीएसए ने ट्विटर पर जारी बयान में सोमवार को कहा, 'बोर्ड सदस्यों की परिषद ने विचार-विमर्श कर यह संकल्प लिया कि दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के हित को पूरा करने के लिए सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए, जैसा कि उन्होंने किया। सभी स्वतंत्र और गैर-स्वतंत्र निदेशकों ने अब इस्तीफा दे दिया है।'

विज्ञापन

 

रिहान रिचर्ड्स का चयन मान्यता प्राप्त 14 प्रांतीय बोर्ड के अध्यक्षों ने किया। इससे पहले देश के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री (डीएसएसी) नथी मथेथवा ने प्रशासन में गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की घोषणा की थी, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स संघ (एसएसीए) ने सीएसए के निदेशक मंडल (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) से सामूहिक इस्तीफे की मांग की थी। नये प्रशासनिक ढांचे के गठन के बाद सीएसए में सरकार का हस्तक्षेप रुक सकता है क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका खेल महासंघ और ओलंपिक समिति एसएएससीओसी के साथ काम करेगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें