फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

Tue, 10 Nov 2026 09:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने अफगानिस्तान के साथ अपने क्रिकेट संबंधों को सीमित करने का फैसला लिा है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने अपने खिलाड़ियों को नई नीति के बारे में बता दिया है। इसके तहत दोनों टीमें अब सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के एक ताजा फैसले अफगानिस्तान क्रिकेट की मुश्किल बढ़ा दी है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने घोषणा की है कि तालिबान सरकार द्वारा अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे बर्ताव के विरोध में आईसीसी इवेंट्स के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ वे कोई मैच नहीं आयोजित करेंगे।  
विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड ने खिलाड़ियों को नई नीति के बारे में सूचित किया 
बोर्ड ने सभी अनुबंधित पुरुष और महिला क्रिकेटरों को नई नीति के बारे में बता दिया है। एक बयान में बोर्ड ने कहा, क्रिकेट स्कॉटलैंड अपने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुबंध में बताई गई अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा। अगर एनओसी जारी किया जाता है, तो खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि क्रिकेट स्कॉटलैंड मौजूदा अफगान शासन या उसकी नीति का समर्थन कर रहा है। स्कॉटलैंड अफगानिस्तान के साथ तभी खेलेगा जब आईसीसी अपने इवेंट्स में ऐसा करने के लिए कहेगा, जिसमें वार्मअप मैच भी शामिल हैं। हम अफगानिस्तान के खिलाफ कोई भी क्रिकेट पहले से शेड्यूल नहीं करेंगे जब तक कि अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट और बड़े मानवाधिकारों के मामलों में कोई बड़ा बदलाव न हो।

अफगानिस्तान के आयरलैंड दौरे से पहले स्कॉटलैंड में ट्रेनिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने के अनुरोध के बाद, क्रिकेट स्कॉटलैंड के बोर्ड ने इस गर्मी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के साथ अपने जुड़ाव की समीक्षा की। एसीबी के अनुरोध को आखिरी समय में होने और जगह की अनुपलब्धता के कारण ठुकरा दिया गया था। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा कि यह समीक्षा अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 (एपीएल) के लिए स्कॉटिश खिलाड़ियों की संभावित उपलब्धता पर एसीबी के नजरिए के कारण भी किया गया था।
विज्ञापन

कम नहीं हो रही मुश्किलें 
सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुनसे एपील की ड्राफ्ट में साइन किए गए स्कॉटलैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि मुनसे को तब तक एनओसी नहीं दी जाएगी, जब तक लीग को आईसीसी से मंजूरी नहीं दी जाएगी। स्कॉटलैंड ने 2021 टी20 विश्व कप के बाद से अफगानिस्तान के साथ कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। टी20 विश्व कप 2024 और 2026 के दौरान वार्मअप मैचों में दोनों टीमें जरूर आमने-सामने हुई हैं।  बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के साथ हो रहे बर्ताव के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के लिए कोई द्विपक्षीय सीरीज आयोजित नहीं करते। ये टीमें आईसीसी इवेंट में भी एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें