टेनिस रैकेट को बल्ले की तरह पकड़ा
सचिन इस दौरान टेनिस रैकेट को बल्ले की तरह पकड़े थे जिसे देखकर बिल गेट्स अचरज में पड़ गए। बिल गेट्स ने कहा, 'मैंने सोचा था हम टेनिस खेलेंगे।' इस पर सचिन ने कहा, मैं कहा था क्रेनिस।' सचिन और बिल गेट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो के अंत में सचिन और बिल गेट्स वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Weather Forecast: आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल; कोलकाता में कल भारी बारिश का अलर्ट
सचिन ने क्रेनिस खेलते वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'खेल हमें टीमवर्क सिखाता है, जीवन भी यही चाहता है। क्रेनिस मजेदार था, लेकिन असली एक्शन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर चल रहा है।'
सचिन हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में खेल रहे थे, जहां उन्होंने इंडिया मास्टर्स की कप्तानी संभाली थी। इंडिया मास्टर्स ने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी भी उनके खेलने का अंदाज नहीं बदला है। सचिन मास्टर्स लीग में पुराने लय में दिखे थे। सचिन ने बल्लेबाजी के दौरान कई शानदार शॉट्स खेले और अपने खेलने के दिनों की याद दिला दी थी।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हैं वरुण चक्रवर्ती, आईपीएल की चुनौती पर भी दिया बयान