क्रिकेट जगत में आज ही के दिन विराट कोहली के रूप में एक महानतम बल्लेबाज का जन्म हुआ था। कोहली आज यानी पांच नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यु करने वाले कोहली ने पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में अब तक 82 टेस्ट, 239 एकदिवसीय और 72 टी -20 मैच खेले हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर कोहली ने 15 साल के युवा कोहली के लिए एक भावुक संदेश लिखा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। आइए बताते हैं कि क्रिकेट प्रशंसक और खिलाड़ियों ने किस प्रकार भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं दी।