फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली का क्रिकेट से था खास रिश्ता, पहली पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने किया याद

Mon, 24 Aug 2020 03:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे शास्त्री ने ट्वीट कर कहा, 'कानूनी रूप से चमकदार और शालीन व्यक्तित्व के धनी जेटली जी भारत को बदलने में एक मार्गदर्शक बल थे'। शास्त्री ने साथ ही जेटली के साथ अपनी कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी शेयर की है। जहां मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान कपिल देव भी नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने भी किया याद

कोच शास्त्री के अलावा, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी। गंभीर जेटली का एक कथन ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि आपके विचारों से ही प्रभावित होकर मेरी तरह लाखों लोगों ने राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने की ठानी। आप हमेशा याद आएंगे सर!
 
 
विज्ञापन

अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
धाकड़ राजनेता, बेहतरीन वक्ता और कानून के जानकार के अलावा अरुण जेटली का क्रिकेट जगत से भी खास लगाव था। पूर्व वित्त मंत्री हमेशा एक कुशल क्रिकेट प्रशासक के तौर पर भी याद किए जाएंगे। 13 साल तक दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने BCCI में व्यावसायिकता की नई क्रांति लाई। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी आज भी उन्हें बतौर मार्गदर्शक याद करते हैं। क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए बाद में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें