फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं, 'कू' कर कही ये बात

Tue, 03 May 2022 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दानिश ने लेग स्पिनर के तौर पर पाक क्रिकेट टीम के लिए साल 2000 से 2010 तक 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच में प्रतिनिधित्व किया है। 261 विकेट अपने नाम करने के साथ वह स्पिनरों के बीच टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया इन दिनों खासा सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों अपने पूर्व साथी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पर खासा तीखे इल्जाम लगाने वाले दानिश ने भारतवासियों और हिन्दुओं के लिए अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने बहुभाषी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू पर लक्ष्मी नारायण के इस खास त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


कनेरिया ने मंगलवार सुबह अपनी कू पोस्ट में एक क्रिएटिव शेयर करते हुए लिखा- सभी को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं। बता दें कि दानिश को मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी की भूमिकाओं पर टिप्पणी के बाद मीडिया के प्रश्नों का सामना करना पड़ा था। वहीं, अफरीदी पर लगाए उनके गंभीर आरोप अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों दानिश ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनके साथी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, उन्हें एकदिवसीय टीम से बाहर होने में शाहिद ने एक बड़ी भूमिका निभाई है और टीम के अंदर अफरीदी के नेतृत्व में बहुत सारे धार्मिक अवरोध देखने को मिलते थे। 2013 में कनेरिया पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगाए गए थे, जिसमें वह दोषी भी पाए गए थे और फिर उनके ऊपर प्रतिबंध लग गया था।
विज्ञापन


दानिश ने लेग स्पिनर के तौर पर पाक क्रिकेट टीम के लिए साल 2000 से 2010 तक 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच में प्रतिनिधित्व किया है। 261 विकेट अपने नाम करने के साथ वह स्पिनरों के बीच टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इस बीच कनेरिया ने शोएब अख्तर का आभार व्यक्त किया। कनेरिया ने कहा कि उनके हिंदू होने के बावजूद खेल के दिनों में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार का शोएब अख्तर ने उजागर किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें