फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Controversies: हाशिम अमला से लेकर मोईन अली और मोहम्मद शमी तक, धर्म की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये क्रिकेटर

Sun, 03 Jul 2022 07:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी अपने धर्म की वजह से विवादों में आ चुके हैं। इसमें मोहम्मद शमी, हाशिम अमला और मोईन अली का नाम भी शामिल है। 
 
विज्ञापन
मोईन अली, मोहम्मद शमी और हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगम्बर मोहम्मद को लेकर नुपुर शर्मा की टिप्पणी पर जमकर विवाद हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका विरोध हो चुका है और उनके ऊपर कार्रवाई भी जा चुकी है। इसके बाद राजस्थान में उनका समर्थन करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में नुपुर को फटकार लगाई है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब धार्मिक टिप्पणी की वजह से विवाद खड़ा हुआ है। क्रिकेट जगत में भी कई बार खिलाड़ी अपने विवाद की वजह से चर्चा में रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत के मोहम्मद शमी से लेकर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और इंग्लैंड के मोईन अली तक अपने धर्म की वजह से विवादों में रहे हैं। 

डीन जोंस ने अमला पर की थी विवादित टिप्पणी 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अगस्त 2006 में कमेंट्री के दौरान हाशिम अमला पर विवादित टिप्पणी की थी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान  हाशिम अमला को विकेट मिलने पर कमेंट्री कर रहे डीन जोन्स ने कहा था कि, "आतंकवादी को एक और विकेट मिल गया।" इस कमेंट्री को करोड़ों क्रिकेट फैंस ने सुना। इस मामले पर विवाद होने के बाद डीन जोन्स ने कहा था कि- उनको लगा था कि उस समय विज्ञापन चल रहे थे, वर्ना उनका इरादा ऐसा बोलकर सबका दिल दुखाने का नहीं था। ब्रॉडकास्टर ने उनका अनुबंध तुरंत रद्द कर दिया था। जोन्स ने इसके बाद कई बार हाशिम अमला से इस बात को लेकर माफी भी मांगी। 
विज्ञापन

मोईन अली पर तस्लीमा नसरीन की टिप्पणी
2021 में लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली के एक वीडियो को लेकर कहा था कि यदि वो खिलाड़ी नहीं होते तो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हिस्सा होते। उनके इस ट्वीट को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इंग्लैंड की टीम ने भी मोइन अली का बचाव करते हुए तस्लीमा नसरीन के बयान की आलोचना की थी। 

विवाद बढ़ने के बाद अब तस्लीमा नसरीन ने अपनी सफाई में कहा था कि "नफरती लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि मोइन अली पर मेरा ट्वीट मजाकिया अंदाज में किया गया था। लेकिन उन्होंने मुझे नीचा दिखाने के लिए इसे मुद्दा बना लिया क्योंकि मैं मुस्लिम समाज को सेकुलर बनाने की कोशिश करती हूं और कट्टरता का विरोध करती हूं। मानव सभ्यता की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि महिलाओं के समर्थक वामपंथी भी महिला विरोधी इस्लामिक लोगों का समर्थन करते हैं।" 

मोइन अली ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की जर्सी से शराब के विज्ञापन का लोगो हटाने की अपील की थी। 

मोहम्मद शमी पर भी हुई थी धार्मिक टिप्पणियां
2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद भारत के मोहम्मद शमी पर भी उनके धर्म को लेकर टिप्पणियां हुई थीं। फेसबुक पर कई आलोचकों ने कहा था कि शमी अपने देश के प्रति वफादार नहीं हैं और उन्होंने जानबूझकर भारत को हराया है। टीम इंडिया विश्व कप में पहली बार पाकिस्तान से हारी थी और यह मैच भारत ने 10 विकेट से गंवाया था। हालांकि, भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने शमी का समर्थन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें