फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट करियर ने दिया कैंसर: मार्टिन क्रो

Thu, 18 Oct 2012 03:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो इन दिनों अपनी बीमारी के कारण काफी चर्चा में है। उन्होंने अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह उन्हें क्रिकेट करियर के दौरान हुई बीमारियों के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि 13 साल के अंतराष्ट्रीय करियर के दौरान वह कई बार बीमार पड़े जिस कारण से उन्हें अब लिम्फोमा कैंसर से लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही क्रो ने यह भी साफ किया कि कैंसर का उपचार किया जा सकता है और वह इसे एक चुनौती की तरह लेंगे, और चाहे जो हो वह आखरी दम तक इसका मुकाबला करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह मैं टेस्ट मैचों में लंबी पारी खेलने के लिये खुद को तैयार करता था उसी तरह से इस बीमारी से लड़ने की तैयारी भी कर रहा हूं। मैं अभी केवल सबसे महत्वपूर्ण चीजों पर ही ध्यान दे रहा हूं। ’

50 वर्षीय क्रो ने कहा, ‘अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने कई जगह का दौरा किया इस दौरान वह साल्मोनेला और ग्रंथियों के बुखार से पीड़ित रहे। इस वजह से पिछले दो दशक में मेरे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई और यही कारण है कि मुझे इस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें