फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: CA ने किया साफ, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यूएई में बाकी बचे मुकाबले खेलेंगे या नहीं?

Mon, 31 May 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने सोमवार को कहा कि आईपीएल पर निर्णय के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दो सप्ताह के होटल पृथकवास को पूरा करने के बाद अपने परिवारों के साथ फिर से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में यूएई में आईपीएल के बाकी बचे हुए मैचों में भाग लेने पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों से अभी चर्चा शुरू नहीं की गई है। सीए के सीईओ निक हॉकले ने सोमवार को कहा कि आईपीएल पर निर्णय के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दो सप्ताह के होटल पृथकवास को पूरा करने के बाद अपने परिवारों के साथ फिर से मिल रहे हैं। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के मुताबिक हॉकले ने कहा, 'जब हम समूह के रूप में वापस आएंगे तो इस पर (आईपीएल) स्पष्ट रूप से हमें चर्चा करने की आवश्यकता होगी।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आईपीएल से लौटने वाले हमारे खिलाड़ी आज ही पृथकवास से बाहर आए हैं, इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वे अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ें। हमें वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारी करनी है।' हॉकले ने कहा कि खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे से कुछ हफ्ते पहले राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र (ब्रिस्बेन) में फिर से इकट्ठा होंगे और यह समय फिर से ध्यान केंद्रित करने का होगा। उन्होंने कहा, 'वे स्पष्ट रूप से इस अनुभव से काफी प्रभावित हुए है और घर वापस आकर काफी खुश हैं, आज परिवार और दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक हैं।'

बता दें कि आईपीएल का आयोजन सितंबर के मध्य में यूएई में शुरू होगा। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल रही होगी। बायो-बबल में बार बार शामिल होने पर खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने को लेकर हालांकि चिंता जताई गई है। गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के मामलों के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित किए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े। ऑस्ट्रेलिया का लगभग 40 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें