26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सीरीज मैच पर आंतकवादी हमले का साया मंडरा रहा है। खबरों के मुताबिक 7 संदिग्धों को आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एमसीजी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्रिसमस के दिन मेलबर्न के फ्लिंडर्स स्ट्रीट रेलवे स्टेशन पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे।
एमसीजी इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थिति है। आरोपियों को इस बात का अंदाजा था कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के मद्देनजर यहां तकरीबन 1 लाख लोग एकत्र हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस स्टेशन का हमले के लिए चुनाव किया था। इसी स्टेशन के पास वह टेनिस स्टेडियम भी है जहां जनवरी में साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेला जाएगा।