फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल के शेष मुकाबले के लिए भारत लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बोर्ड ने खिलाड़ियों पर छोड़ा फैसला

Tue, 13 May 2025 01:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

आईपीएल के मुकाबले ऐसे समय शुरू हो रहे हैं जब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों में जुटेंगे। आईपीएल के शेष मैचों का कार्यक्रम जारी होने के बाद इन दोनों देशों के टेस्ट खिलाड़ियों के लिए चिंता की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक बार फिर दोहराया कि वह आईपीएल 2025 के शेष मैचों में खेलने के लिए भारत जाना है या नहीं इस फैसले पर खिलाड़ियों के साथ रहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईपीएल के 18वें सत्र के शेष मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार, टूर्नामेंट 17 मई से छह स्थानों में शुरू होगा और तीन जून को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

आईपीएल के मुकाबले ऐसे समय शुरू हो रहे हैं जब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों में जुटेंगे। आईपीएल के शेष मैचों का कार्यक्रम जारी होने के बाद इन दोनों देशों के टेस्ट खिलाड़ियों के लिए चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। 

ये भी पढ़ें: Team India: भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिख रहा कोच गंभीर का दबदबा, रोहित-कोहली के बाद नई दिखेगी टेस्ट टीम

बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलिया सरकार के संपर्क में है बोर्ड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर रहा, आईपीएल के शनिवार से फिर शुरू होने के एलान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि इसके लिए भारत लौटने या नहीं लौटने के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसले का वह सम्मान करेगा। टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं। हम सुरक्षा इंतजामात को लेकर बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए किया गया था स्थगित
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब यह टूर्नामेंट लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल से आठ दिन पहले खत्म होगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। विभिन्न आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने घर पहुंच चुके हैं। रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन जैसे कोचिंग स्टाफ के सदस्य ही भारत में हैं। कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें