फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: भारत नहीं लौटना चाहते खिलाड़ी तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया करेगा समर्थन, फैसले से टीमों की बढ़ी चिंता

Mon, 12 May 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 के शेष मैचों की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ियों से वापस आने कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया, घबराए हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगर सुरक्षा कारणों से (भारत) वापस जाना नहीं चाहते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका समर्थन करेगा।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद घर वापस लौटे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगर शेष मुकाबलों के लिए भारत नहीं आना चाहते तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके इस फैसले का समर्थन करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने घर पहुंच चुके हैं। रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन जैसे कोचिंग स्टाफ के सदस्य ही भारत में हैं। 
विज्ञापन

जल्द जारी हो सकता है शेष मैचों का कार्यक्रम
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया था। पोंटिंग और हैडिन को छोड़कर जस्टिन लैंगर और माइक हसी जैसे कोच भी स्वदेश लौट गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसका कार्यक्रम जारी हो सकता है। 

खिलाड़ियों से वापस आने कहा 
आईपीएल 2025 के शेष मैचों की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ियों से वापस आने कहा जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया, घबराए हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगर सुरक्षा कारणों से (भारत) वापस जाना नहीं चाहते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका समर्थन करेगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चिंतित और डरे हुए हैं। रिकी पोंटिंग और ब्रैड हैडिन समेत कोचिंग स्टाफ के सदस्य भारत में हैं जबकि खिलाड़ी लौट आए हैं।  इस परिप्रेक्ष्य में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में लौटने को लेकर खिलाड़ियों के फैसला लेने के अधिकार का बचाव करेगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेने होगी एनओसी 
इसके अलावा अगर आईपीएल पहले से तय कार्यक्रम 25 मई से आगे बढ़ता है तो भी दिक्कत होगी क्योंकि क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापसी करना चाहेंगे तो उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होगा। ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड जैसे टेस्ट खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले कुछ दिन घर में बिताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें