फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ-वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट पर कोई रहम नहीं, बॉल टेंपरिंग मामले में सजा बरकरार

Tue, 20 Nov 2018 12:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बॉल टेंपरिंग मामले पर कड़ा रूख अपनाते हुए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केमरून बेनक्रॉफ्ट की सजा बरकरार रखने का फैसला लिया है। यानी कि तीनो क्रिकेटर्स को अपने एक साल का बैन पूरा करना होगा।

विज्ञापन


स्मिथ-वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध लगा था। स्मिथ और वॉर्नर पर सीए ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था, तो वहीं बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन है। 

इन खिलाड़ियों के प्रतिबंध में रियायत करनी है या नहीं, इस मुद्दे पर सीए ने टेलीफोन के माध्यम से चर्चा के बाद फैसला किया। स्मिथ और वॉर्नर इस समय अपने प्रतिबंध के आठवें महीने में हैं, जबकि बेनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


बेनक्रॉफ्ट तो इस साल दिसंबर में वापसी कर लेंगे, लेकिन स्मिथ और वॉर्नर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए मार्च 2019 तक इंतजार करना होगा। इस मामले की जांच के लिए गठित की गई स्वतंत्र समिति ने विवाद के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हर हाल में जीत हासिल करने की संस्कृति को जिम्मेदारी ठहराया था।

तीनों निलंबित खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में ग्रेड क्रिकेट में सक्रिय हैं। स्मिथ और वॉर्नर ने कुछ घरेलू टी-20 लीग में भी भाग लिया है। 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की जीत की दर काफी खराब रही है, इसके बावजूद स्मिथ और वॉर्नर को कोई रियायत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें