फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी BCCI की बात, अगले साल भारत में खेलेगी वन-डे सीरीज

Wed, 08 May 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india vs australia
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अगले साल की शुरूआत में भारत में एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने पर हामी भर दी। 

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने जयपुर में खेली जा रही मिनी टी20 लीग के लिए अपनी महिला खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार कर दिया था जिसके बाद दोनों बोर्ड में गतिरोध उत्पन्न हो गया था। 

दोनों बोर्ड ने हालांकि विवादों को सुलझा लिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को आगामी सत्र के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी जिसमें भारत दौरा भी शामिल है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2019-20 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय मैच के लिए भारत का दौरा करने की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। इसके कारण हालांकि चैपल-हैडली श्रृंखला को पीछे खिसकाना पड़ रहा है।’’ 

यह पहले से ही तय था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल जनवरी में दस दिनों के लिए भारत दौरे पर आयेगी। ये दोनों टीमों के भविष्य दौरा कार्यक्रम का हिस्सा था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू प्रसारणकर्ता के दबाव में इस दौरे से पीछे हटना चाहता था जिसका मानना था कि इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला को लेकर ऑस्ट्रेलिया का ग्रष्मकालीन सत्र प्रभावित होगा।

इस कार्यक्रम के मुताबिक न्यूजीलैंड की टीम चैपल-हैडली श्रृंखला के तीन टेस्ट मैच दिसंबर में खेलेगी जबकि दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला मार्च में खेली जाएगी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, ‘‘हम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलना चाहते थे लेकिन कई बार आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कार्यक्रम की प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना पड़ता है।’’ 
विज्ञापन


यह पता चला है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रोबर्ट्स और उनके भारतीय समकक्ष राहुल जौहरी ने इस महीने की शुरूआत में इस मुद्दे पर चर्चा की थी लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया वह इस प्रतिबद्घता से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें