कोरोना महामारी के मद्येनजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अगले सीजन तक के लिए स्थगित कर दिया है। सीए ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की। सीए ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रीय क्रिकेट समावेश चैंपियनशिप (NCIC), राष्ट्रीय स्वदेशी क्रिकेट चैंपियनशिप (NICC) और ऑस्ट्रेलिया कंट्री क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित नहीं किए जाएंगे। तीनों चैंपियनशिप अब अगले सीजन में होंगे।