महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा शिवसेना के स्थानीय नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेता की पहचान दीपक मारटकर के रूप में हुई है जो कि शिवसेना की युवा शाखा के एक पदाधिकारी थे और पूर्व पार्टी पार्षद विजय मारटकर के पुत्र थे।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की आधी रात को करीब 12:30 बजे दीपक शहर के बुधवर पेठ इलाके में अपने दोस्त के साथ घुम रहे थे और इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने इनपर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे।