फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां माथे के पसीने से भी नहीं चमका पाएंगे गेंद, ICC थूक पर पहले ही लगा चुका है बैन

Fri, 28 Aug 2020 03:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में भी शामिल हैं, उन्हें लगता है कि अगर चीजें नहीं बदलती हैं तो टीम के घरेलू सत्र के दौरान इसी तरह की पाबंदियां बरकरार रहेंगी। हालांकि इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जब टीम की टेस्ट श्रृंखला शुरू होंगी तो इस संबंध में चर्चा करनी होगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पहले ही कोविड-19 महामारी से बचने के लिए गेंद पर लार या थूक का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर चुका है, लेकिन बॉल को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल जारी था। मगर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एतहियातन एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कोरोना के जोखिम को कम करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों को सिर, चेहरे और गर्दन से पसीने के भी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट यू के अनुसार बोर्ड की चिकित्सा सलाह के आधार पर उसने अपने खिलाड़ियों को कहा कि वे मुंह या नाक के पास से पसीने का इस्तेमाल नहीं करें।

खिलाड़ियों के पास चार सितंबर से साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के दौरान पेट या कमर के पास से ही पसीने के इस्तेमाल का विकल्प बचता है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लगता है कि इससे सीमित ओवरों के प्रारूप में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


स्टार्क ने कहा, ‘सफेद गेंद की क्रिकेट में यह इतना अहम नहीं है। एक बार नई गेंद से खेलना शुरू होता है तो आप इसे सूखा रहने की कोशिश करते हो। यह लाल गेंद की क्रिकेट में ज्यादा अहम होता है।' इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के दौरान अपनी पीठ और माथे से पसीने का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें