फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Australia: पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन और मैथ्यू वेड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, जोश इंग्लिश पहली बार शामिल

Thu, 07 Apr 2022 06:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिंसन का नाम लिस्ट से हट चुका है। टिम पेन का नाम सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण हटाया गया है। उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान गुरुवार (सात अप्रैल) को किया। टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को इससे बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन, ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स, बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट, गेंदबाज झाए रिचर्डसन और केन रिचर्डसन को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज जेम्स पैंटिंसन का नाम लिस्ट से हट चुका है। वहीं, टिम पेन का नाम सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण हटाया गया है। उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिनका नाम लिस्ट में नहीं हैं वे भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं।

2022-23 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश का नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। उनके अलावा मिशेल मार्श, स्कॉट बोलैंड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल स्वीपसन अपने स्थान को बचाने में कामयाब रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने कहा, "खिलाड़ियों का यह समूह हमें तीनों फॉर्मेट के लिए विविधता देता है। सिर्फ 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करना मुश्किल होता है। आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण सीरीज होनी है। इसके अलावा टी20 और वनडे का वर्ल्ड कप भी आयोजित होना है।"
विज्ञापन


कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं किए गए खिलाड़ी 12 अपग्रेड पॉइंट लेकर इसमें शामिल हो सकते हैँ। एक टेस्ट मैच खेलने पर पांच, एक वनडे खेलने पर दो और एक टी20 मैच खेलने पर एक पॉइंट दिए जाते हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी: एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें